World Diabetes Day 2021

  • World Diabetes English 6x4
  • World Diabetes English 8x4
  • World Diabetes Hindi 6x4
  • World Diabetes Hindi 8x4
  • World Diabetes English 6x4
  • World Diabetes English 6x4

हर वर्ष 14 नवंबर  विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) के रूप में मनाया  जाता है | सारे विश्व में, हर देश में, शहर शहर में लोगों के अंदर डायबिटीज बीमारी के प्रति सचेतनता लाने के लिए अनेक रैलियां, नुमाइश, पब्लिक प्रोग्राम आदि किए जाते हैं | कुछ शहरों में 1 सप्ताह तक भी यह प्रोग्राम मनाया जाता है |


डायबिटीज यूं तो कोई नई बीमारी नहीं है, परंतु कुछ दशकों के अंदर ही ये  सारे विश्व में एक महामारी का रूप धारण कर चुकी है |  

इसलिए बीमारी से बचाव तथा निवारण हेतु IDF (International Diabetes Federation) & WHO (World Health Organisation), दोनों संस्थाओं ने मिलकर 1991 में जनजागृति के लिए इस दिवस को मनाने की संरचना तैयार की |  तब से लेकर अब तक विश्व के लगभग सभी देश इसको समर्थन और सहयोग देकर जनजागृति का कार्य कर रहे हैं |  प्रतिवर्ष इसके लिए कोई थीम  रखा जाता है और सारे विश्व में सभी को मिलकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया जाता है |


मेडिकल साइंस के इतिहास में इंसुलिन की खोज एक milestone है | आज से लगभग 100 वर्ष पहले 1921 में Benith & Best को इन्सुलिन की  खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था | इंसुलिन की उपलब्धि के कारण आज करोड़ो लोग इससे लाभान्वित होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं |  इंसुलिन के साथ-साथ आज डायबिटीज के उपचार हेतु अनेक दवाइयां निकल चुकी है जो डायबिटीज के उपचार  के लिए उपलब्ध है | उनका  उपयोग करके एक मरीज बहुत सुंदर रीति से इसके दुष्प्रभाव से सुरक्षित रह सकता है |

परंतु सबसे बड़ा दुख का विषय यह है, कि हम हर मरीज तक यह उपचार पहुंचाने में असमर्थ है |  उपचार से वंचित रह कर डायबिटीज की कॉम्प्लिकेशंस के कारण अनेक मरीज मृत्यु का शिकार हो रहे हैं |


इसलिए वर्तमान 2021 से 2023, दो  वर्ष तक एक थीम  रखा गया है-“Access to Diabetes Care’ अर्थात हम डायबिटीज केयर को जन-जन तक कैसे पहुंचाएं, ताकि कोई भी इस से वंचित रह न जाए |  इसके लिए सभी का सहयोग चाहिए |  सब के सहयोग से ही हम विश्व को डायबिटीज से मुक्त करा सकते हैं |


Present scenario

1. आज  सारे  विश्व में 537 मिलियन लोगों में डायबिटीज की बीमारी हो चुकी है |

2. 50% लोगों को पता ही नहीं  कि वह डायबिटीज से ग्रसित है |

3. सारे विश्व में हर देश में 10 में  से एक व्यक्ति (10:1) को यह बीमारी परेशान कर रही है |

4. हर 20 सेकंड में एक डायबिटीज के मरीज के पाँव का amputation हो रहा है |  सिर्फ भारत में ही हर साल एक लाख लोगों का amputation होता है |

5. अधिकतर डायबिटीज के मरीज Cardio Vascular Disorder से ग्रसित होकर अकाल मृत्यु का शिकार हो रहे हैं

6. मोतियाबिंद के बाद  अंधापन  (Blindness) होने का मुख्य कारण डायबिटीज ही  है | परंतु हमें यह पता होना चाहिए कि डायबिटीज के  सही उपचार द्वारा हम इन सारे कॉम्प्लिकेशंस को रोक सकते हैं |


What  should we do? हमें क्या करना है?

1. परिवार के सभी सदस्यों का साल में एक बार शुगर की चेकिंग अवश्य कराएं |

2. डायबिटीज बीमारी संबंधित संपूर्ण जानकारी रखें(Education) |

3. अपने बच्चों को (future generation) को इस बीमारी से बचाये |

4. हम सभी अपनी लाइफ स्टाइल को हेल्दी  बनाये |

5. साल में एक बार कंपलीट हेल्थ चैकअप कराएं |

6. शीघ्र ही सही उपचार का प्रारंभ करें  |


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का योगदान


Medical Wing services आज भारत के शहर तो क्या गांव गांव में भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखाएं-प्रशाखाएँ सेवारत है | सभी को सदा स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाने में, डायबिटीज, हृदय रोग आदि से तथा नशा निवारण करने  में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का मेडिकल प्रभाव काफी सक्रिय है |
मेडिकल विंग की तरफ से जन जागृति लाने के लिए डायबिटीज का एजुकेशन तथा prevention  प्रोग्राम सारे देश में चलते ही रहते हैं | अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन कॉन्प्लेक्स में रेजिडेंशियल ट्रीटमेंट कें कैंप भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें डायबिटीज के मरीज अपने स्पाउस के साथ भाग लेकर  अपनी जीवनशैली में बदलाव के साथ उपचार  द्वारा लाभान्वित होते हैं |

Global Hospital Services

Global Hospital प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा माउंट आबू में खोला  गया है  |  ग्लोबल हॉस्पिटल समाज सेवा हेतु एक सुंदर और अनोखा स्वस्थ मंदिर है| यहां डायबिटीज का उपचार होलिस्टिक रीति से किया जाता है, अर्थात ना सिर्फ दवाई परन्तु शरीर  के साथ-साथ मन को भी कैसे स्वस्थ रखें इसके लिए ध्यान दिया जाता है  आधुनिक रीति से डायबिटीज के उपचार हेतु यहां पूर्ण सुविधा उपलब्ध है और विशेष अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा उपचार होता है |  इसलिए तो भारत के कोने कोने से लेकर विदेश से भी अनेक  मरीज आकर यहां संपूर्ण उपचार का लाभ उठा रहे हैं | तो  मेडिकल विंग  तथा ब्रह्मा कुमारीज  और ग्लोबल हॉस्पिटल सभी डायबिटीज के मरीजों का स्वागत करता है | आईये अपने  भारत  को डायबिटीज से मुक्त  करने  हेतु  इस अलौकिक सेवा का सौभाग्य प्राप्त करें |  

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.