31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2018 – वाशी, नवी मुंबई

  • World No Tobacco Day 2018 (1)_0001_20180601-WA0022
  • World No Tobacco Day 2018 (1)
  • World No Tobacco Day 2018 (1)_0002_20180601-WA0020
  • World No Tobacco Day 2018 (1)_0000_20180601-WA0021
“नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय” एवं “प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय”  की और से “जागतिक तम्बाकू मुक्ति दिवस एवं तनाव मुक्त जीवन ”
 ब्रह्माकुमारिज के “आत्मचिंतन भवन” वाशी नवी मुंबई  में मनाया गया | जिसमे २०० से अधिक पुलिस कर्मचारि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण  भी उपस्थ्ति रहे |
आयोजित किये गए प्रोग्राम में, आदरणीय राजयोगिनी संतोष दीदीजी, (महाराष्ट्र व् आंध्रप्रदेश की ज़ोन इंचार्ज ), भ्राता डॉ.सुधाकर पठारे (D.C.P Deputy Commissioner of Police नवी मुंबई),
भ्राता प्रदीप जाधव (A.C.P Assistant Commissioner of Police ),भ्राता संजीव नाईक ( प्रथम महापौर – नवी मुंबई ), ब्रह्माकुमारी शीला दीदी (वाशी सेवाकेंद्र संचालिका), ब्रह्माकुमारी शुभांगी दीदी ( सानपाडा  सेवाकेंद्र संचालिका ) भी उपस्थित थे |
कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रजव्लन कर सबने तम्बाकू मुक्त बनने का शुभ संकल्प किया| | ब्रह्माकुमारी शुभांगी दीदी ने सबको व्यसनमुक्त एवं तम्बाकू की  आदत लगने ने कारण  बताएँ ।
आदरणीय राजयोगिनी संतोष दीदीजी (महाराष्ट्र व् आंध्रप्रदेश की ज़ोन इंचार्ज ) ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा, आज मनुष्य अपनी बुरी आदतों और व्यसनों को छोड़ना चाहता है, लेकिन उसको छोड़ने का आत्मबल उसके पास नहीं है | साथ ही साथ दीदी नई यह भी बताया, मन को मारना नहीं बल्कि मालिक बनकर सुधारना है |
ब्रह्माकुमारी शीला दीदी ने सबको व्यसनों से मुक्ति के लिए परमात्मा शक्ति का उपयोग कैसे करे, वह राजयोग के माध्यम से सभी उपस्थित पुलिस कर्मचारियों को करवाया |
भ्राता संजीव नाईक  ( प्रथम महापौर – नवी मुंबई ) ने अपने वक्तव्य में कहा की, २४ घंटे सेवा में रहते भी अगर हम १० मिनट भी समय निकल कर शिव बाबा से जुड़ने का प्रयत्न  करने पर शांति  का अनुभव निश्चिंत ही होगा, ये मेरा स्वयं का अनुभव है, क्यूंकि राजनीति में प्रेशर दरम्यान यह अभ्यास बहोत ही जरुरी है |
D.C.P डॉ. सुधाकर पठारे ने बताया की  हम सब भारत की अंतर्गत सुरक्षा करने वाले इस मातृभूमि के सुपुत्र है, और यहाँ जो ज्ञान मिला वह बिलकुल गीता में बताये हुए ज्ञान से मिलता है, अंत में यह आत्मा का ज्ञान ही मनुष्य को सही राह दिखाता है, और हमेँ  ये महसूस होता है, में एक पवित्र आत्मा हूँ |
कार्यक्रम के अंत में सभी मुख्य अतिथिगण का सन्मान शॉल और प्रसाद देकर किया गया |

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.