Lung cancer

महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर और पुरुषों में गले के कैंसर के बाद सबसे ज़्यादा कैंसर की  मृत्यु लंग कैंसर से हो रही है |

लंग्स हमारे  शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है | लंग्स का काम है ऑक्सीजन को हीमोग्लोबिन के साथ मिलाकर सारे  शरीर में प्रसारित करना |

हमारे शरीर में २ लंग्स है -एक दायां और एक बायाँ | दोनों का ही महत्वपूर्ण कार्य होता है |

लंग्स कैंसर का मुख्य कारण  है -smoking अर्थात धूम्रपान | धूम्रपान ,चाहे सिगरेट के रूप में,या बीड़ी ,चिलम आदि हो,अति हानिकारक है |

इसका नुक्सान धूम्रपान करने वाले के साथ साथ जो आसपास रहते है उन्हें भी होता है |

भारत सरकार भी अनेक प्रतिबन्ध लगाती है और सिगरेट के पैकेट पर भी स्पष्ट चेतावनी रहती है कि  इसका सेवन जानलेवा हो सकता है |

धूम्रपान के अलावा लंग कैंसर के कुछ और कारण भी हो सकते  है – जैसे वायु प्रदूषण ,चूल्हे पर  खाना पकाना ,हवा के धूल कण ,फैक्ट्री से निकलने वाले धुएँ , लम्बे समय की टी. बी. की बीमारी आदि |

लंग्स कैंसर के शरीर कुछ लक्षण प्रकट करता है | सांस लेने में तकलीफ होना ,बलगम में खून आना,वज़न कम होना,लम्बे काल का बुखार,सीने में दर्द होना,खांसी ,अधिक थकावट होना,किसी किसी मरीज़ में लंग्स की गठान  गर्दन में भी चली जाती है |  इसलिए लक्षण होने पर डॉक्टर से परामर्श  लेना चाहिए | जैसी  स्टेज होगी उस अनुसार इलाज किया जाता है | अधिक गंभीर लक्षण न होने पर दवाइओं से भी इलाज संभव है |

ऑपरेशन और कीमोथेरपी भी की जाती है |

सलाह तो यही है कि  धूम्रपान छोड़ देना चाहिए | इसमें ७००० से ज़्यादा रसायन है जिनमे से कुछ  खून के साथ भी मिल जाते है |

छोड़ने से कुछ असुविधाजनक लक्षण भी दिखते है जिसमें  मेडिटेशन अति सहायक होता है |

राजयोग मेडिटेशन सीखें ,अपने शौक का काम करे,अपनी संगत पर भी विशेष ध्यान रखे तो आप इस लत से और आने वाली बिमारियों से अपना बचाव कर सकते है |

You may also like...

1 Response

  1. Kaushal says:

    Shiv baba meri help Karo drinking aur smoking ko chorne k liye. Mujhe pahle jaisa banao na baba.
    Amrutvele me mujhe aapse har roj baat karni hai to kyun na mujhe nashamukt kar do please please please baapdada

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.