International Day of Yoga 2017 – Bandup (W), Mumbai
२१ जून तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “राजयोग से सम्पूर्ण स्वास्थ व सुखमय जीवन कार्यक्रम” सम्पन्न
मुंबई भांडुप, वेस्ट २१ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के भांडुप वेस्ट (मुंबई) सेवाकेंद्र की ओर से २१ जून अंतररास्ट्रीय योग दिवस पर राजयोग से सम्पूर्ण स्वास्थ एवं सुखमय जीवन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद डॉ किरीट सोमैया ,विश्व विजेता वेट लिफ्टर संजय दाभोलकर ,ड्रीम्स रेसिडेन्सी असोशिएशन के नंदू सुर्वे ,राष्ट्रवादी कांग्रेस के भांडुप अध्यक्ष राजेंद्र मोकल,भांडुप वेस्ट सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. लाजवंती बहन ,माउंट आबू से पधारे प्रमुख वक्ता माइंड व मेमोरी ट्रेनर बी.के. शक्तिराज सहित भांडुप शहर के कई गणमान्य व्यक्तियोंने कार्क्रम का उदघाटन दीप जलाकर किया।
मुख्य अथिति डॉ किरीट सोमैया (सांसद ) जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, प्राचीन काल से ही वेदों एवं शास्त्रों में योग का महत्त्व लिखा गया है। मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के माध्यम से इसको ऊँचा स्थान दिया तब से लोगो में इसके प्रति रूचि बढ़ गई है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करके भारतीय संस्कृति को फिर से विश्व भर उजागर कर रही है। उन्हीने आहे कहा की,मैं इसको कार्यक्रम नहीं मानता हूँ लेकिन यहाँ आने से शान्ति की अनुभूति अपने आप होती है।हम सभी एक से एक दिप जलाते जाएंगे तो निश्चित ही विश्व से अंधकार दूर हो जाएगा।
संजय दाभोलकर (विश्व विजेता ,वेट लिफ्टर ): ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की और शारीरिक शक्ति के साथ राजयोग से अपने मन में भी शक्ति भरने पर भी जोर दिया।
मुख्य वक्ता: बी.के शक्तिराज : जी ने राजयोग द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ व् सुखमय जीवन पर अपने व्याख्यान में कहा की अगर जीवन में सच्चा सुख और शांति चाहिए तो सबसे पहले नकारात्मक विचारोंको दूर करना होगा।मन में अगर किसी के प्रति इर्षा ,घृणा भाव है तो वो जैसे की किचड़े का डिब्बा है।इसे हम अपनी सकारात्मक शक्तियों को खो देते है। हम सारे दिन में अपने अंदर निगेटिव इन्फॉर्मेशन डालते है, व्यर्थ को मन में स्थान देते है.इस व्यर्थ की लीकेज के कारण हमारी सारी सकरात्मक शक्तियाँ ख़त्म हो जाती है। हमारे सबकॉन्सेस मन में जो इन्फॉर्मेशन जाती है वैसा ही मन काम करने लगता है इसलिए हमें हमेशा सकारात्मक चिंतन करना है।
गीतों के आधार से उन्होने सभी से एक्सरसाइज करवाई साथ ही मन के अंदर का व्यर्थ रूपी कचरा भी बाहर निकालने की प्रैक्टिकल युक्तियाँ भी बताई।
बी. के. लाजवती बहन (भांडुप वेस्ट सेवाकेंद्र संचालिका): जी ने कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया और उपस्थित सभी मेहमानों स्वागत किया।
बी.के. बिंदिया बहन ने कार्यक्रम का सुन्दर सूत्रसंचालन किया।